राजगामी संपदा न्यास की जवाबदारी पहली बार महिला नेत्री को दी गई

0



0 महिला मोर्चा ने आभार जताया
राजनंदगांव भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़ ने भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला सम्मेलन में कांग्रेस की नियत पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं होता , इसलिए आज देश भर में कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों की आलोचना हो रही है क्योंकि कांग्रेस ने लोकसभा में महिला अधिनियम बिल पारित होने नहीं दिया । परंतु भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही इस बिल को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध रही है और उन्हें विश्वास है कि मोदी सरकार आने वाले समय में मोदी सरकार इसे पास करके मातृशक्ति के सम्मान में अपना फर्ज निभाएगी।


महिला मोर्चा कि उपाध्यक्ष पारुल जैन महामंत्री मिथलेश्वरी वैष्णव ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने महिलाओं के पक्ष में सदैव अपना विश्वास व्यक्त किया है हाल में ही मंडल आयोग एवं विभिन्न दायित्वों की नियुक्ति की गई जिसमें राजगामी संपदा ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में पूर्णिमा साहू को अध्यक्ष का दायित्व दिया गया और सिंधी साहित्य अकादमी के छ.ग अध्यक्ष के पद पर भिलाई की श्रीमती सुषमा जेठानी को अवसर प्रदान किया गया इस तरह से बड़े पदों पर, जिस पर बड़े बड़े नेता अपना भाग्य आजमा रहे थे, एक जमीन से जुड़ी सामान्य पृष्ठभूमि की पूर्णिमा साहू को भाजपा ने सम्मान दिया । श्रीमती गायकवाड़ ने कहा कि भाजपा मे इस तरह नए एवं पुराने लोगों का संगठन द्वारा ध्यान रखा जाता है , उन्होंने भी कभी महिला मोर्चा मे जिलाध्यक्ष की कल्पना नहीं की थी ।

उन्होने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी श्रीमती किरण वैष्णव को महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है।  इस तरह मातृशक्ति की नियुक्ति से राजनीति में कार्य करने वाली घरेलू कामकाजी महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और आने वाले समय में जिस तरह से राजनीति में महिलाओं की संख्या बड़ी है, उससे अब लगने लगा है की राजनीति के क्षेत्र में भी मातृशक्ति अपना परचम लहराएगी । महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्णिमा साहू को राजगामी संपदा न्यास का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed