युवती को घर में अकेली पाकर घर में घुसकर लज्जा भंग करने का प्रयास करने वाले आरोपी
युवती को घर में अकेली पाकर घर में घुसकर लज्जा भंग करने का प्रयास करने वाले आरोपी के
विरुद्ध तुमडीबोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
युवती की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर शुरू की विवेचना।
घटना के कुछ ही समय बाद आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।
माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
नाम आरोपी:- बीरसिंग जोशी पिता कवलराम जोशी उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम आलीखुटा वार्ड नं0-11 पुलिस चौकी तुमडीबोड़ थाना लालबाग जिला राजनादगांव।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के दिशा-निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत् अपराधियो पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस चौकी तुमडीबोड़ क्षेत्रान्तर्गत एक 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20.07.2026 को प्रातः लगभग 10ः00 बजे वह घर में अकेली थी, इसी दौरान आरोपी बीरसिंह जोशी युवती के घर पहुंचा जो उसे घर पर अकेली देखकर उसकी लज्जा भंग करने के लिये युवती को पकड लिया, युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके बाल पकड़कर खींचा, युवती ने अपने आप को छुडाने के लिये घर में रखे सीमेंन्ट के डम्बल से आरोपी पर हमला किया जिससे आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को देकर पुलिस चौकी तुमडीबोड़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर मामला महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से चौकी तुमडीबोड़ पुलिस के द्वारा तत्काल आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 308/2026 धारा 74, 331(3) BNS के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना कार्यवाही प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तुमडीबोड़ पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित कर आरोपी की पता-तलाश कर आरोपी बीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी तुमडीबोड़ में पुर्व में मारपीट के कई मामले एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही दर्ज है तथा थाना कलमना नागपुर में आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि0 के तहत् हत्या का अपराध दर्ज है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि. चुन्नी लाल साहू, आरक्षक चंद्रशेखर यादव, आरक्षक थलेश देशमुख, आरक्षक विकास राजेत्री, म.सैनिक उषा वर्मा सहित पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट
