रायपुर में OPPO Reno16 Series 5G की भव्य लॉन्चिंग, एआई फीचर्स और ‘ओप्पो बबल’ ने जीता दिल

0

भाटापारा/रायपुर : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (OPPO) ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में अपनी बहुप्रतीक्षित Reno16 Series 5G को भव्य रूप से लॉन्च कर दिया है। इस आधिकारिक लॉन्चिंग कार्यक्रम में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों सहित छत्तीसगढ़ के प्रमुख वितरकों, रिटेलर्स और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने शिरकत की। यह नई स्मार्टफोन सीरीज़ जल्द ही छत्तीसगढ़ के बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

दिग्गजों की मौजूदगी और खास पहल

लॉन्चिंग समारोह में ओप्पो के सीईओ (CEO) श्री एरिक चेन, रिटेल डायरेक्टर सुश्री एलिसा, सेल्स डायरेक्टर श्री डेनियल और सेल्स डायरेक्टर श्री सुभाष यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की सबसे सराहनीय बात यह रही कि कंपनी ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अपने रेनो सीरीज़ के पुराने ग्राहकों को आमंत्रित किया था, जिससे उन्हें नए स्मार्टफोन को करीब से देखने और लॉन्चिंग का सीधा हिस्सा बनने का मौका मिला।

शानदार फीचर्स और अत्याधुनिक AI तकनीक

कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने Reno16 Series 5G के कई प्रीमियम फीचर्स से पर्दा उठाया, जो इस प्रकार हैं:

  • डिज़ाइन: 3डी पॉप प्लैनेट डिज़ाइन और कॉम्पैक्ट प्रीमियम लुक।

  • कैमरा: 50 मेगापिक्सल का 3.5X टेलीफोटो कैमरा और नेचुरल टोन फोटोग्राफी।

  • वीडियो: ऑटो स्ट्रेटन फीचर के साथ 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग।

  • क्रिएटिव टूल्स: एआई रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम इंस्टेंट फिल्म एवं डिजीकैम।

  • स्मार्ट एआई फीचर्स: एआई माइंड स्पेस, एआई बिल मैनेजर, एआई मेन्यू ट्रांसलेशन और ऑडियो शेयरिंग।

विशेष आकर्षण: OPPO BUBBLE कार्यक्रम में कंपनी की नई इनोवेटिव डिवाइस ‘OPPO BUBBLE’ ने सबका ध्यान खींचा। यह एक ऐसी डिवाइस है जिसे मोबाइल के पीछे लगाया जा सकता है और यह स्क्रीन की जानकारी को बेहद आकर्षक और नए तरीके से डिस्प्ले करती है। इसे खास तौर पर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह, लावन के ‘राहुल मोबाइल’ को मिला बंपर प्राइज

बलौदाबाजार-भाटापारा के ओप्पो वितरक श्री अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि समारोह में शामिल हुए व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए एक लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया था।

  • प्रथम पुरस्कार: लावन (बलौदाबाजार) के ‘राहुल मोबाइल’ को प्रथम पुरस्कार के रूप में चमचमाता हुआ रेनो सीरीज़ का स्मार्टफोन मिला।

  • सांत्वना पुरस्कार: कुल 15 विजेताओं को ओप्पो बड्स (OPPO Buds) दिए गए, जिनमें लावन का ही ‘राजा मोबाइल’ भी शामिल रहा।

जल्द शुरू होगी प्री-बुकिंग

वितरक श्री अमरजीत सिंह सलूजा के अनुसार, ओप्पो रेनो 16 सीरीज़ 5जी बेहद जल्द भाटापारा, बलौदाबाजार और जिले के सभी प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। ग्राहकों के लिए इसकी प्री-बुकिंग भी बहुत जल्द शुरू होने वाली है।

अज़हर, ब्यूरो चीफ जिला बलौदाबाज़ार-भाटापारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *