ग्राम पंचायत सरोरा में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

0

जोशी मोहल्ला में विकास कार्य को मिली नई गति, ग्रामीणों में उत्साह

तिल्दा नेवरा = तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरोरा में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए जोशी मोहल्ला सरोरा में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया ।

भूमि पूजन में ग्राम पंचायत की सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू, उपसरपंच बसंत सिंह विनोद , एवं पंचगणों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात पंचायत प्रतिनिधियों ने श्रीफल फोड़कर, तिलक लगाकर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पुजन किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सरोरा जोशी मोहल्ला में स्थित शिव मंदिर से लेकर कमलेश यदु के निवास तक लगभग 200 मीटर लंबाई की सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ एवं जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। ग्रामीणों का मानना है कि यह कार्य मोहल्ले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू, उपसरपंच बसंत सिंह विनोद, पंचगण महेश्वरी रमेश पाल, इंदू शेखर शर्मा, ताराचंद पाल, मनोज यादव, सरोज यदु, जितेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र साहू, कुलेश पाल, रामभरोसा साहू, श्यामलाल साहू, दारा सिंह जोशी, संतोष यदु, ननकू यदु, पंचू पाल, मारकंडे साहू, मोहित साहू, कमलेश यदु, नारद जोशी, कुलेश्वर जोशी, महेंद्र कुमार यदु, टिकाराम पाल सहित ग्राम पंचायत सरोरा के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

इस अवसर पर सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। पंचायत का उद्देश्य प्रत्येक मोहल्ले तक बेहतर सड़क, स्वच्छता और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग और पंचायत

प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
ग्रामीणों ने भी पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सरोरा में पिछले कुछ समय से विभिन्न जनहितकारी कार्यों को गति मिली है। पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयासों से गांव में विकास का नया वातावरण निर्मित हुआ है और आने वाले समय में भी अनेक महत्वपूर्ण कार्यों की उम्मीद है।

कार्यक्रम का समापन ग्राम के

पंचायत प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया। ग्रामवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

सी एन आई न्यूज तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed