विकसित भारत युवा संवाद एवं युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर रखे विचार

0

गुण्डरदेही (बालोद) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), जिला बालोद के तत्वावधान में बुधवार को सामुदायिक भवन, गुण्डरदेही में विकसित भारत युवा संवाद एवं विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक समझ, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन तथा संसदीय परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर युवाओं के साथ एक देश एक चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तृत संवाद किया गया। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं की जिज्ञासाओं एवं सुझाव भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री शमशाद बेगम उपस्थित रहीं। वहीं जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर विशेष रूप से शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, भाजपा युवा मोर्चा जिला बालोद के अध्यक्ष गुलशन साहू, ठाकुर राम चंद्राकर उपाध्यक्ष भाजपा जिला बालोद ,भाजपा मंडल ओटेबंद के अध्यक्ष कुलदीप साहू, भाजपा युवा मोर्चा मंडल गुण्डरदेही के अध्यक्ष नीतीश सोनकर, जिला युवा अधिकारी माया भारत दुर्ग के क्षितिज गुप्ता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. लीना साहू कार्यक्रम अधिकारी घन्याशम साहू,डॉ जी एस देवांगन, संजय शुक्ला शामिल रहीं।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. सुरेश साहू, डॉ. आशाराम दिल्लीवार, डॉ. किशोर टंडन एवं कोमल कुल्हड़े ने अपनी भूमिका निभाई।
वरिष्ठ स्वयंसेवक रोशन साहू, टेकराम पटेल, ढालसिंग साहू कार्यालय सहायक मायाभारत, हर्षित,किशोर ,इंद्राणी सेना ,खुशी,यमनी साहू ,एवं पुष्पराज साहू विशेष सहयोग रहा

युवा संसद के अंतर्गत आयोजित मुख्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर अपने विचार प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किए। इस दौरान युवाओं ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने तर्क और विचार रखे। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी तार्किक क्षमता, वक्तृत्व कौशल और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रथम मेधा साहू द्वितीय पुष्पराज एवं तृतीय लेखराज सिन्हा स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को आगामी चरण में राज्य स्तरीय मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

इस आयोजन ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को समझने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed