भाजपा परिवर्तन यात्रा की आमसभा कल जांजगीर में

0

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा – छत्तीसगढ़ प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की दूसरी परिवर्तन यात्रा कल सारंगढ़ से बिलाईगढ़ विधानसभा , जैजैपुर विधानसभा , सक्ती विधानसभा व जांजगीर-चाम्पा विधान सभा पहुंचेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अमोरा शक्ति केन्द्र संयोजक धनंजय तिवारी ने बताया कि कल दोपहर दो बजे चांपा घठोली चौक से जांजगीर कचहरी चौक तक बाईक रैली द्वारा परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जायेगा। इसके बाद शाम चार बजे कचहरी चौक में विशाल आमसभा का कार्यक्रम होगा। इसके मुख्य अतिथि केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार बी०एल०वर्मा , अतिविशिष्ट अतिथि नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा , बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री एवं विधायक , गुहाराम अजगल्ले सांसद जांजगीर चांपा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। वहीं कचहरी चौक के आमसभा में पद्मश्री अनुज शर्मा/ मोना सेन का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। जांजगीर के बाद परसों 25 सितम्बर को यह परिवर्तन यात्रा प्रातः नौ बजे जांजगीर से ग्राम खोखरा पहुंचेगी , जहां मां मनका दाई मंदिर दर्शन करने के उपरांत यह यात्रा पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे पामगढ़ विधान सभा के कुटराबोड़ में पहुंचेगी , जहां आमसभा होगी। यहां मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उपस्थित रहेंगे। ततपश्चात यह यात्रा दोपहर साढ़े बारह बजे अकलतरा विधानसभा के पकरिया में , एक बजे लगभग बनाहिल में स्वागत सभा होगी। ततपश्चात यह यात्रा ग्राम नरियरा पहुंचेगी जहां आम सभा का कार्यक्रम होगा और दोपहर दो बजे भोजन नरियरा में होगा। भोजन पश्चात यह यात्रा बिलासपुर जिला में प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed