डण्डा से वार कर हत्या करने का आरोपी जेल दाखिल

0

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर – मामूली बात पर गुस्से में आकर बांस के डण्डे से सिर में वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने के आरोपी को थाना सीपत पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस हत्याकाण्ड के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 29 मार्च को सूचक शत्रुहन धुरी निवासी सेलर बरभांठा के द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया गया कि ग्राम सेलर बरभांठा के पानी टंकी के ऊपर सीढ़ी में राजू धुरी मृत अवस्था में पड़ा है। जिस पर मर्ग कायम कर शव का जांच पंचनामा कार्यवाही दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर सूचक एवं गवाहो का कथन लिया गया। जांच के दौरान मृतक को आरोपी अनिल केंवट द्वारा बांस के डंडा से सिर में मारकर चोंट पहुंचाकर हत्या करना पाया गया। आरोपी अनिल केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि वह ग्राम सेलर बरभांठा पांनी टंकी के ऊपर रेलिंग में सोता था। विगत 28 मार्च की रात्रि लगभग नौ बजे वह खाना खाकर सो रहा था , उसी समय मृतक राजू धुरी पानी टंकी के पास आकर आरोपी को आवाज दिया। आरोपी द्वारा मृतक को जाने के लिये बोलने पर भी मृतक वही रूका था , इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में आकर पास में रखे बांस के डंडे से सिर में वार कर गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सीपत पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना सीपत पुलिस स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

अनिल केंवट पिता स्व० रामकुमार केंवट उम्र 40 वर्ष निवासी – सेलर बरभांठा , थाना – सीपत , जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed