रंगे हाथों पकड़ा गया केबल चोर, ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की फुर्ती से बड़ी चोरी नाकाम

0

सिमगा। थाना सिमगा क्षेत्र के ग्राम तरपोंगा में खेत के बोर से केबल वायर चोरी करने वाले आरोपी को ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 70 मीटर केबल वायर (कीमत ₹10,500), केबल काटने में प्रयुक्त टांगिया तथा बिना नंबर की TVS XL मोपेड जब्त की है।
पुलिस के अनुसार ग्राम तरपोंगा निवासी घनश्याम कोसरे (47) ने शिकायत दर्ज कराई कि 20 जून की रात वह खेत के बोर को बंद कर घर लौट गया था। अगले दिन सुबह खेत पहुंचने पर बोर बंद मिला और जांच करने पर केबल कटा हुआ था। इसी दौरान उसने एक युवक को सफेद प्लास्टिक की बोरी में केबल भरकर ले जाते देखा। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इस्रायल मसीह उर्फ मुकुल, निवासी
गणेशपुर, विश्रामपुर, थाना सिमगा बताया। उसके पास से चोरी का केबल वायर, केबल काटने वाली टांगिया और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की TVS XL मोपेड बरामद की गई।
थाना सिमगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में क्षेत्र में चोरी और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस सफलता का श्रेय ग्रामीणों की सजगता और समय पर दी गई सूचना को भी दिया है।

CNI NEWE सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *