भाटापारा में गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील सेवा, श्रद्धालुओं को पिलाया ठंडा-मीठा शरबत

0

भाटापारा : सिख धर्म के पांचवें गुरु, शांति के पुंज और शहीदों के सरताज श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर शहर में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस मौके पर ‘अकाल पुरख की फौज’ द्वारा बस स्टैंड स्थित गगनदीप होटल के सामने विशेष छबील सेवा का आयोजन किया गया, जहाँ राहगीरों और श्रद्धालुओं को पूरी श्रद्धा के साथ ठंडा-मीठा शरबत पिलाया गया।

परमात्मा की रज़ा में राजी रहने का दिया संदेश

​कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष स. बलवंत सिंह सलूजा और शहर अध्यक्ष स. राजा चावला ने गुरु अरजन देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी ने हमेशा मानवता, सेवा और “सरबत दा भला” (सभी का भला) का संदेश दिया। उन्होंने विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी परमात्मा की रज़ा में राजी रहने की प्रेरणा दी। अमानवीय यातनाएं सहते हुए भी गुरु जी का यही उपदेश था—

“तेरा कीया मीठा लागै॥ हरि नामु पदारथ नानक मांगै॥”

​छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और अकाल पुरख की फौज के प्रदेश सलाहकार स. अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि इस सेवा कार्य में भाटापारा के पूरे सिख समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भीषण गर्मी के बीच ठंडे शरबत की इस सेवा का लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

प्रशासनिक अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

​धार्मिक व सेवा के इस आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, एसडीओपी तारेश साहू, तहसीलदार यशवंत राज, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण स्वामी और राजेश शर्मा सहित शहर के कई वरिष्ठ व प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महिला विंग ने भी संभाली कमान

​मुख्य आयोजन के साथ-साथ सिख समाज की महिला विंग द्वारा भी गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के सामने सेवा कार्य का मोर्चा संभाला गया। इस सेवा में मुख्य रूप से शम्मी चावला, अमित चावला, बेबी छाबड़ा, सुनीता बबली सलूजा, पवनीत चावला, रजनी सलूजा, मंजू चावला और रश्मि सलूजा सहित समाज की अन्य महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

आयोजन में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

​इस पूरे गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने में बलवंत सिंह सलूजा, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष बबलू चावला, सुशील सेठी, प्रेम सेठी, राजा गुंबर, हरभगवान गुंबर, अमरजीत सलूजा, गुरमीत गुंबर, विजय आनंद, संजय गुंबर, पिंकू सलूजा, हरप्रीत सलूजा, बेअंत सिंह खालसा सहित सिख समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और सेवादार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed