हथबंद में शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती धूम धाम से मनाई गई।

0

बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जोड़ा जैतखंभ की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गांव की विभिन्न गलियों से पंथी नृत्य एवं अखाड़े का प्रदर्शन करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। शोभा यात्रा में बहुत ही सुंदर पंथी नृत्य का प्रदर्शन किया गया। शोभा यात्रा में शामिल क्षेत्र के जनपद प्रतिनिधि ऋषिकांत पटेल, हथबंद परिक्षेत्र सतनामी समाज के पदाधिकारी, युवा, महिलाएं, एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।। समाज के पदाधिकारी श्री रमेश कोठारी जी, नरेश अनंत जी, मूलचंद टंडन जी, प्रेमलाल चतुरे जी, रमन कुर्रे जी, साधे कोसले जी, सी आर बघेल जी, एल एल कोसले जी, के डी कोसले जी, रूपचंद पाटिल जी, डॉ चेलक ,राजेश बांधे जी, रामकुमार कोसले जी, दुकालू गायकवाड़, दिलीप चतुरे, भारत चतुरे, बेदराम कोसले, रामदास डहरिया, दुलेश्वर अनंत, नीलेश अनंत, कन्हैया बांधे, भुनेश्वर जांगड़े, डागेश्वर अनंत, मनीराम अनंत, संतोष रात्रें, मोंटी अनंत, दुष्यंत टंडन आदि समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed