सरस्वती शिशु मंदिर मुसरा की पूर्व छात्रा योगिता वर्मा को मिली Ph.D की उपलब्धि क्षेत्र में हर्ष
राजनांदगांव डोंगरगढ़ ब्लॉक मुसरा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर की पूर्व छात्रा डॉ. योगिता वर्मा ने कठिन परिश्रम और लगन से Ph.D.( पीएच.डी) की उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है डॉ.योगिता वर्मा विद्यालय के व्यवस्थापक श्री हेमलाल वर्मा की सपुत्री है
उनकी इस गरिमामयी उपलब्धि पर सरस्वती शिक्षा समिति मुसरा के पदाधिकारियों और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है समिति के अध्यक्ष योगदास साहू सहसचिव दानेश्वर लिल्हारे कोषाध्यक्ष मोतीलाल सिन्हा प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटेल सहित आचार्य गण भागवत पटेल अखिलेश वैष्णव पारथ बंजारे विद्या वैष्णव संतोषी विश्वकर्मा प्रतिभा पटेल एवं गणमान्य अभिभावकों ने डॉ . योगिता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट
