लापता ग्राम बहेसर के बालिका की तलाश जारी
तिल्दा नेवरा :- क्षेत्र के ग्राम बहेसर में 14 वर्षीय बालिका सरोजनी टण्डन के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरोजनी बीते कुछ दिनों से घर से लापता है, जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बालिका की माता मीना टण्डन और पिता गणेश टण्डन ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही है। परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को सरोजनी के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट
