श्री गौड़ ब्राह्मण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

0

श्री गौड़ ब्राह्मण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर – श्री गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौड़ ब्राह्मण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन टर्फ बॉक्स मैदान टीचर्स कालोनी कोटा रायपुर में किया जा रहा है।प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी रहेंगे, साथ ही टीम के साथ दो एक्स्ट्रा खिलाड़ी रहेंगे। सामान्य सीमित ओवर का मैच 6 ओवर का होगा। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 8 ओवर का खेला जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 7100 और उपविजेता को 5100 रूपए सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। मैच 6 जून से शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक खेले जाएंगे, स्थान -रनभूमि टर्फ, टीचर कालोनी, कोटा रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed