ना गाड़ी, ना पेट्रोल… सायकल से गांव-गांव पहुंचे बबलू पटेल

0

ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

बलौदाबाजार जिला सिमगा जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद क्षेत्र क्रमांक 13 के जनपद सदस्य प्रतिनिधि ऋषिकांत बबलू पटेल ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सायकल यात्रा निकाली।
यह सायकल यात्रा ग्राम सीतापार, हथबंद, नेवधा, धोधा एवं उड़ेला सहित आसपास के गांवों में निकाली गई। यात्रा के दौरान बबलू पटेल ने ग्रामीणों को ऊर्जा संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत, पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सायकल का उपयोग न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए जा रहे ऊर्जा बचत और संसाधनों के सही उपयोग के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। क्षेत्र में इस पहल की सराहना की जा रही है।

CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed