पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से बढ़ रहा देश का आत्मविश्वास, सरल संवाद ने आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा: कोमल सिंह राजपूत”

0


राजनांदगांव/तुमड़ीबोड: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक मंडल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ आज तुमड़ीबोड मंडल के पटेल भवन में विशेष सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री मूलचंद लोधी, जिला मंत्री दिकेश साहू एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर द्वारा भारत माता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू ने किया।


जनता के मन की आवाज़ बना ‘मन की बात’: कोमल सिंह राजपूत
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सरल एवं सहज संवाद से आज देश का हर नागरिक खुद को सीधे सत्ता के केंद्र से जुड़ा हुआ महसूस करता है। ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश की सकारात्मकता और नवाचार को साझा करने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री ने इसके माध्यम से देश के गुमनाम नायकों और छोटे-छोटे नवाचारों को वैश्विक पहचान दिलाई है, जिसे आज पूरी जनता एक उत्सव की तरह सराहा रही है।”


पीएम मोदी ने किया जल संरक्षण और नवाचार का आह्वान
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से ‘जल संरक्षण’ (Water Conservation) को लेकर बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाना हमारा सामूहिक दायित्व है। मोदी जी ने प्राकृतिक खेती (Natural Farming) पर जोर देते हुए किसानों से रसायनों का उपयोग कम करने और धरती माता को बचाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ‘ड्रोन दीदी’ और स्टार्टअप्स के माध्यम से हो रहे बदलावों की सराहना की।


सकारात्मक समाज का निर्माण कर रहा मोदी विजन: रवि सिन्हा
सांगठनिक चर्चा के दौरान जिला भाजपा सह-मीडिया प्रभारी एवं पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि, “‘मन की बात’ न केवल जानकारी देने वाला कार्यक्रम है, बल्कि यह समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करता है। प्रधानमंत्री ने इसके जरिए सेवा, कर्तव्य और राष्ट्रवाद की एक नई लहर पैदा की है, जिससे समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है।”


बूथ स्तर पर संगठन को करेंगे मजबूत: मूलचंद लोधी
प्रदेश मंत्री मूलचंद लोधी एवं जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि ‘मन की बात’ में बताए गए संदेशों को हमें ‘गांव-गांव चलो’ अभियान के माध्यम से हर किसान के घर तक पहुंचाना है। जिला मंत्री दिकेश साहू ने भी सांगठनिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।


बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर मुख्य रूप से हिरेन्द्र साहू (प्रदेश संयोजक प्रकल्प), पितांबर साहू (पूर्व अध्यक्ष), तुमड़ीबोड मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोडापे, जिला महामंत्री घासीराम साहू, मनीष सोनी, तुमड़ीबोड किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, कमलेश साहू, जिला उपाध्यक्ष छतत पटेल एवं तिलक साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रगतिशील किसान एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री घासीराम साहू द्वारा किया गया।
यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सतीश यादव द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed