दीपावली मिलन में लाल जे के वैष्णव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का सम्मान हुआ
रायपुर — अखिल भारतीय वैष्णव सेवासंघ मुम्बई , शाखा रायपुर ने 2026 वैष्णव समाज का दीपावली मिलन समारोह वृन्दावन हाल रायपुर में आयोजित किया। भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी की आरती पूजा पश्चात अतिथियों का स्वागत करते हुए दीपावली मिलन समारोह प्रारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णुदत्त जी जयपुर, अध्यक्षता राकेश वैष्णव रिसदा प्रदेश अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि प्रभुलाल बैरागी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल, सुरेन्द्र दाउ प्रदेश अध्यक्ष श्री वैष्णव महासभा, महेन्द्र वैष्णव, रानी अंजना वैष्णव लोरमी, प्रज्ञा निर्वाणी बेमेतरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे के वैष्णव, राघवेन्द्र वैष्णव, ईशान वैष्णव बलौदा बाजार उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन करते हुए महासचिव रजनीश वैष्णव ने दीपावली मिलन पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए अयोध्या अधिवेशन तैयारी की जानकारी दी।

वैष्णव समाज के संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने सेवासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे के वैष्णव का श्रीफल स्मृति चिन्ह मोमेंट भेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णुदत्त जी एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश वैष्णव रिसदा ने सम्मानित किया। सेवासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णुदत्त जी जयपुर ने अयोध्या अधिवेशन में देशभर से वैष्णव जन के शामिल होने पंजीयन की आवश्यकता की बात कहते हुए स्मारिका प्रकाशन में सहयोग की अपील किया।
दीपावली मिलन समारोह आयोजक प्रदेश अध्यक्ष राकेश वैष्णव रिसदा ने दीपावली की बधाई देते हुए सेवासंघ की संगठनात्मक एकजुटता पर बल दिया , अयोध्या अधिवेशन हेतु इनकावन हजार रुपए देने की घोषणा की। ओजस्वी वक्ता प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दाउ सुन्दरा ने युवा पीढ़ी को संस्कारवान वैष्णव परम्परा अनुसार शिक्षित होकर राजनीतिक माध्यम से समाजसेवा हेतु जनप्रतिनिधि बनने प्रेरित किया। रानी अंजनादेवी वैष्णव लोरमी ने महिला सशक्तिकरण को समझाते हुए महिलाओं की सक्रियता पर हर्ष व्यक्त की।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुलाल बैरागी ने अयोध्या अधिवेशन की जानकारी दी। राघवेन्द्र वैष्णव ने अयोध्या अधिवेशन हेतु एक लाख रुपए देने की घोषणा की। ईशान वैष्णव ने युवाओं से सामाजिक संगठन में अहम भूमिका हेतु प्रेरित किया। प्रझा डॉ. सौरभ निर्वाणी ने अयोध्या अधिवेशन हेतु एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
दीपावली मिलन समारोह में रजनीश वैष्णव,मंजू वैष्णव, कविता वैष्णव, आशा वैष्णव, अनुष्ठा वैष्णव, वैभव वैष्णव , चिंतामणि वैष्णव, डॉ तोयनिधि वैष्णव , अर्जुन वैष्णव, राधेरमण वैष्णव, देवकुमार निर्वाणी, शिव वैष्णव, चन्द्रशेखर वैष्णव, विश्वास वैष्णव रामजी, रामकुमार वैष्णव जन को समाजसेवा क्षेत्र में श्रीफल स्मृति चिन्ह मोमेंटों भेंटकर सम्मानित किया गया

दीपावली मिलन समारोह में लतारानी वैष्णव , शालिनी वैष्णव, सुनीता वैष्णव, पूर्णिमा वैष्णव, अनन्या वैष्णव , कमलेश वैष्णव, संतोष वैष्णव, गजेन्द्र वैष्णव, साकेत निर्वाणी, ज्ञानेश्वर वैष्णव, सुरेन्द्र बैरागी सहित बड़ी संख्या में वैष्णव जन उपस्थित रहे। आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर सौरभ निर्वाणी बेमेतरा बाडा रायपुर ने अयोध्या अधिवेशन जाने सहयोग करने हेतु सभी वैष्णव जन से अपील किया। उक्त जानकारी संजय वैष्णव 8085717262 मीडिया प्रभारी ने दी।
