दीपावली के दौरान ढाबा में वाद-विवाद एवं मारपीट पर उतारू होने वाले चार व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस चौकी चिचोला की कार्रवाई
दीपावली के दौरान ढाबा में वाद-विवाद एवं मारपीट पर उतारू होने वाले चार व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस चौकी चिचोला की कार्रवाई
ग्राम जनकपुर स्थित ढाबा में खाना खाने के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद एवं धक्का-मुक्की।
समझाइश देने के बाद भी विवाद करने से बाज नहीं आने पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चारों अनावेदकों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विवरण –
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दीपावली के दौरान ग्राम जनकपुर स्थित ढाबा में खाना खाने के समय आवेदक खिलेश चंद्रवंशी, पिता गिरधारी लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी नागरकोहरा एवं अनावेदकगण (1) गोकुल निषाद, पिता सुकरूम निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी आसरा, (2) धनेश्वर साव, पिता सुरेश साव, उम्र 18 वर्ष, (3) भूपेश कुमार साहू, पिता भानूराम, उम्र 19 वर्ष एवं (4) भूपेंद्र साहू, पिता मोतीराम साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी आसरा, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव के मध्य वाद-विवाद एवं धक्का-मुक्की होने लगी। अनावेदकगण मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद उनके द्वारा विवाद जारी रखने पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चारों अनावेदकों के विरुद्ध धारा -170,126,135(3) बीएनएसएस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। तत्पश्चात उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में पुलिस चौकी प्रभारी चिचोला निरीक्षक मुकेश्वर ध्रुव, सउनि वीरेंद्र नाविक एवं आरक्षक क्रमांक 1426, 1342, 183 एवं 1800 का विशेष योगदान रहा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट
