मुस्लिम राष्ट्रीय मंच युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक 22 अगस्त को रायपुर में, राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान ने दिए संगठन विस्तार के निर्देश

0

मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट
​रायपुर/छत्तीसगढ़ :- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ) छत्तीसगढ़ इकाई की महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक आगामी 22 अगस्त 2026, शनिवार को राजधानी रायपुर में आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में प्रदेशभर के सभी जिला संयोजक एवं कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य जुटेंगे।
​हाल ही में छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान का रायपुर आगमन हुआ था। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हुई विशेष बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं व छात्रों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
​राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में 22 अगस्त को आहूत प्रांतीय बैठक में जिला स्तर पर संगठन के विस्तार, युवा कल्याण से जुड़े मुद्दों और भावी रणनीतियों पर अहम फैसले लिए जाएंगे।
​प्रांत संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी ने सभी जिला संयोजकों व पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर रायपुर पहुंचकर बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और संगठन को नई दिशा देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक का मुख्य ध्येय “संगठन मजबूत – युवा सशक्त – राष्ट्र समर्पित” के संकल्प को धरातल पर उतारना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *