दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर के वार्ड क्रमांक 05 में अवैध निर्माण पर उठते सवाल, प्रशासन की कार्रवाई पर जनता की निगाह

0

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर के वार्ड क्रमांक 05 में अवैध निर्माण पर उठते सवाल, प्रशासन की कार्रवाई पर जनता की निगाह

रिपोर्ट/ असीम पाल

किरंदुल नगर के वार्ड क्रमांक 05 में कथित अवैध निर्माण का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित भूमि पर तहसील कार्यालय,तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के स्तर से निर्माण पर कानूनी रोक (स्टे) लगाए जाने के बावजूद निर्माण कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है,स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मोना नामक एक महिला, जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बताई जाती हैं,कथित रूप से निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं, लोगों का आरोप है कि यदि वास्तव में निर्माण पर रोक लगी है, तो उसके बावजूद कार्य जारी रहना कानून और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना का गंभीर विषय है,
नागरिकों के अनुसार कुछ दिन पहले तक निर्माण स्थल पर रिटेनिंग वॉल पूरी तरह ढकी हुई थी और नए निर्माण में कोई अतिरिक्त ढांचा दिखाई नहीं दे रहा था,लेकिन अब वहां सज्जा (छज्जे) के लिए सेंटरिंग की गई है तथा सड़क की ओर पाइप भी लगाए गए हैं, इससे लोगों में यह धारणा बन रही है कि निर्माण कार्य चोरी-छिपे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है,
इस पूरे मामले को लेकर वार्डवासियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है कई लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने वास्तव में स्टे आदेश जारी किया है,तो निर्माण सामग्री जब्त करने, निर्माण स्थल से तिरपाल हटाने तथा प्रभावी कार्रवाई करने जैसे कदम अब तक क्यों नहीं उठाए गए।इसी कारण जनमानस में यह चर्चा भी होने लगी है कि कहीं जनप्रतिनिधियों की मौन सहमति अथवा प्रशासनिक उदासीनता तो इस मामले के पीछे नहीं है हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,
स्थानीय लोगों की सबसे बड़ी मांग यह है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो,न्यायालय एवं प्रशासनिक आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए और प्रभावित नौ परिवारों को शीघ्र न्याय मिले,
अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में त्वरित और प्रभावी कदम उठाता है या फिर कार्रवाई धीमी गति से आगे बढ़ती है,आने वाला समय ही बताएगा कि कानून का पालन सुनिश्चित होता है या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *