विश्व योग दिवस पर संकल्प हास्य योग समिति की महिलाओं ने किया योगाभ्यास।

0

रायपुर -इस वर्ष 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को पूरे देश भर में मनाया गया।  ‘ स्वास्थ्य, ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग ‘ वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर केंद्रित है। आज 21 जून को संकल्प हास्य योग समिति की महिलाओं ने पशुपति नाथ मंदिर परिसर में विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। समिति की श्रीमती सरिता अग्रवाल ने कहा कि दैनिक योगाभ्यास से मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापा जैसी गैर-संक्रामक बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती हैं ।

श्रीमती पुष्पा शर्मा ने कहा कि योग के अभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने का मनोबल प्राप्त होता है।

  • योग एक समग्र अभ्यास है जिसमें शारीरिक मुद्राएं (आसन), श्वास व्यायाम (प्राणायाम), ध्यान (ध्यान) और नैतिक सिद्धांत (यम और नियम) शामिल हैं, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देते हैं।
    आज के विश्व योग दिवस के अवसर पर शामिल रहीं श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती प्रेमलता मिश्रा, श्रीमती ज्योति ठक्कर, अपर्णा मिश्रा, ममता दीदी गायत्री देवी, मीना सूद,तन्नू बेदी, डॉली जैन, सहित समिति की महिलाओं ने भाग लिया।

योगाभ्यास के बाद सभी ने एक -दूसरे को विश्व योग दिवस की बधाई दी।
21 जून का दिन विश्व भर की कई संस्कृतियों में विशेष महत्व रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *