कर्मप्रथम फाउंडेशन ने एकादशी पर निकाली जागरूकता रैली, बेटी बचाओ और जल संरक्षण पर दिया जोर ।

0

, 15 मार्च 2026:
बाबा श्याम के पावन दिन एवं एकादशी के शुभ अवसर पर, कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन परिवार के द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया , जिसमें समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया। रैली में मुख्य रूप से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, जल संरक्षण, और शासन-प्रशासन द्वारा दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रसार किया गया। साथ ही, जनता को अफवाहों से सतर्क रहने और प्रशासन पर भरोसा रखने का संदेश दिया गया। संस्था के सभी पदाधिकारी, डायरेक्टर्स एवं सम्मानित सदस्यों ने इस रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था ने सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार जताया, जिनके समर्पण ने इस समाजहित कार्य को नई ऊर्जा दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed