श्रीगौड़ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा हिंदू नववर्ष एवं गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन ।

0

रायपुर – श्रीगौड़ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा दिनांक 17 मार्च को हिंदू नववर्ष एवं गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन वृंदावन हाल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से प्रारंभ होगा । कार्यक्रम में समाज की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रहेगी और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा । महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पुजारी ने बताया कि इस अवसर पर समाज की महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम दरबार की झांकी, गणेश वंदना, एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से होगी,इसके साथ ही समाज की मातृशक्तियों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही पारंपरिक एवं आकर्षक सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति के साथ -साथ मनोरंजक गेम्स प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का वातावरण रहेगा ।श्रीमती प्रतिमा पुजारी ने समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और हिन्दू नववर्ष एवं गणगौर महोत्सव की खुशियों को मिलकर साझा करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed