संत लाल शिक्षक का अंत: 30 साल की अनुकंपा नियुक्ति पर डीईओ ने बीओ से 5 दिन के भीतर जांच करने की आदेश

0

बड़ी खबर: महासमुंद में 30 साल पुरानी अनुकंपा नियुक्ति पर फर्जीवाड़े का आरोप RTI कार्यकर्ता फिरोज खान की लगातार शिकायतों पर आखिरकार जांच शुरू शिक्षक संतलाल मुखर्जी पर गंभीर आरोप शपथ-पत्रों में कथित हेराफेरी जिला शिक्षा अधिकारी ने 5 दिन में रिपोर्ट मांगी
महासमुंद (छत्तीसगढ़) 15 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक पुरानी अनुकंपा नियुक्ति का मामला अब गरमा गया है। वर्ष 1995 में सहायक शिक्षक के रूप में अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले संतलाल मुखर्जी वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला गौरटेक बसना में प्रधान पाठक पर फर्जी दस्तावेज़ और शपथ-पत्रों में हेराफेरी का आरोप लगा है आरटीआई कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर फिरोज खान ने लगातार शिकायतें दर्ज कराईं जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आखिरकार जांच शुरू कर दी है।
घटनाक्रम तारीख-वार
पुरानी नियुक्ति (1995 के आसपास)
स्वर्गीय कन्हैया लाल चौहान (सहायक शिक्षक) की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी श्रीमती लिकेश्री बाई को अनुकंपा नियुक्ति मिलनी चाहिए थी
लेकिन आरोप है कि संतलाल मुखर्जी ने फर्जी गलत दस्तावेज़ शपथ-पत्र शैक्षणिक प्रमाण-पत्र निवास जाति प्रमाण-पत्र आदि प्रस्तुत कर नियुक्ति हासिल की
दस्तावेज़ों में कई शपथ-पत्र जैसे 27 जून 1995 को रायपुर में 3 जुलाई 1995 को सरायपाली में और हाई स्कूल सर्टिफिकेट 1987 एवं 1991 पैटर्न शामिल हैं जिनमें कथित विरोधाभास हैं श्रीमती कर्मायत बाई को उनकी असली पात्रता से वंचित कर दिया गया और उनका बेटा प्रेम सागर चौहान अब तक न्याय की आस में है 14अक्टूबर 2025
फिरोज खान ने जिला कलेक्टर महासमुंद को आवेदन दिया
आरोप संतलाल मुखर्जी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए फर्जी दस्तावेज़ और शपथ-पत्र प्रस्तुत किए संलग्न आवेदन की प्रति +दस्तावेज़ों की छायाप्रति
मांग: तत्काल जांच दोषी को निलंबित बर्खास्तगी + FIR दर्ज
लेकिन 90 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई
20 जनवरी 2026
फिरोज खान ने जनदर्शन में कलेक्टर को स्मरण पत्र (टोकन क्रमांक 2120226000202) सौंपा।
विषय: शासकीय सेवा में फर्जीवाड़े की शिकायत पर कार्रवाई न होने का मामला।
दोहराया गया कि भ्रष्टाचार के प्रभाव से जांच रुकी हुई है।
मांग: त्वरित जांच, दोषी कर्मचारी को निलंबित बर्खास्त + FIR
संलग्न: 14/10/2025 के आवेदन की प्रति + दस्तावेज़।
23 जनवरी 2026
फिरोज खान ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज की।
संदर्भ: संतलाल मुखर्जी के अनुकंपा नियुक्ति में अनियमितता।
13 मार्च 2026
बड़ा विकास: जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने आखिरकार कार्रवाई की।
पत्र क्रमांक 1608/स्था.03/जांच/अनु.नियु./2026 (दिनांक 13/03/2026) जारी।
बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश: शिकायत की गहन जांच करें।
शिकायत की छायाप्रति संलग्न।
5 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट (प्रतिवेदन) सहित वापस भेजें, ताकि अग्रिम कार्रवाई हो सके।
सूचना: जिला कलेक्टर महासमुंद और शिकायतकर्ता फिरोज खान को भी दी गई (पत्र क्रमांक 1609)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed