छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने पत्रकार देव पटेल को दी श्रद्धांजलि

0

छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने पत्रकार देव पटेल को दी श्रद्धांजलि

संगठन में ही शक्ति होती है : बलराज नायडू जिला अध्यक्ष

यूनियन पिथौरा इकाई की मासिक बैठक संपन्न

होली मिलन समारोह के लिए योजना बनाई गई

पिथौरा /छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई की मासिक बैठक आज दिनांक 25 फरवरी को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष बलराज नायडू, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक राजा शुक्ला के मार्गदर्शन में मासिक बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर सर्वप्रथम यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व में यूनियन से जुड़े देव पटेल पत्रकार साथी के आकस्मिक निधन पर उन्हें 2 मिनट मौन धारण कर श्रृद्धांजलि दी गई और उनके द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही यूनियन की गतिविधि समाचार प्रकाशन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ।और आगामी होली पर्व पर होली मिलन समारोह आयोजन के संबंध में योजना बनाई गई। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष बलराज नायडू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। उन्होंने समस्त पत्रकार साथियों को सदैव निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से बलराज नायडू जिला अध्यक्ष, गौरव चंद्राकर जिला सचिव, लोकनाथ खूंटे जिला सहसचिव, रमेश श्रीवास्तव ,पूनम दास मानिकपुरी जिला सलाहकार,राजा अभिषेक शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष, कीर्ति पांडे ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजा बाबू उपाध्याय ब्लॉक सचिव, राजकुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष, बद्री प्रसाद दुबे,खगेश साहू ब्लॉक मीडिया प्रभारी आदि पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहें

सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed