गिरौदपुरी धाम तीर्थ यात्रा के लिए 24 बसों को श्वेत झंडी दिखाई गई1500 श्रद्धालु हुए रवाना

0


राजनांदगांव।
सामाजिक समरसता और आस्था के प्रतीक परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की पावन जन्मस्थल गिरौदपुरी धाम के दर्शन हेतु जिला भाजपा कार्यालय से भव्य तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा के लिए 24 बसों में लगभग 1500 श्रद्धालु सामाजिक बंधु रवाना हुए। ज्ञात हो की इसी समय में गिरौदपुरी में भव्य रूप से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें यह सभी श्रद्धालु शामिल हो सके।


इस तीर्थ स्थल के विकास और निर्माण का श्रेय प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जाता है। उनके सौजन्य से गिरौदपुरी धाम को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया तथा सामाजिक बंधुओं को पुण्यभूमि के दर्शन हेतु सुव्यवस्थित तीर्थ यात्रा की व्यवस्था प्रारंभ की गई जिसका लाभ हजारों श्रद्धालु प्रतिवर्ष प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कुतुब मीनार से भी ऊंचे जैतखाम के निर्माण के लिए सामाजिक बंधुओं ने डॉ. रमन सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।


बसों को जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल ने श्वेत झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय राय, महामंत्री योगेश बंजारे, दादू राम सोनकर, रवि सिन्हा, सुमित भाटिया, तरुण लहरवानी, चिंटू सोनकर, पार्षद श्रीमती केवरा राय, खेमिन यादव, मणिभास्कर गुप्ता, कमलेश प्रजापति, अरुण शुक्ला सहित अन्य सामाजिक एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गिरौदपुरी धाम केवल एक तीर्थ स्थल नहीं बल्कि सामाजिक जागृति समरसता और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। यह यात्रा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है जिससे समाज के अधिक से अधिक लोग इस पुण्य अवसर का लाभ लेकर स्वयं को धन्य कर सकें।


अंत में सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed