पिरदा वितरण केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन

0

कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर

बसना।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड पिरदा वितरण केन्द्र द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 02.02.2026 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन श्री रंजन भोई सरपंच ग्राम पंचायत पिरदा के मुख्य आतिथ्य और श्री हरप्रसाद पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि जनपद पंचायत पिरदा विशिष्ठ अतिथि की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कंपनी की अब तक की उपलब्धियों, विद्युत सेवा के विस्तार और उपभोक्ताओं के सहभागिता को भी विशेष रूप से सराहा गया।

महोत्सव के दौरान बी.पी.एल. कनेक्शन के मानक अनुरूप खपत वाले उपभोक्ताओं, दो साल से नियमित भुगतान करने वाले घरेलू गैर-घरेलू और कृषक उपभोक्ता तथा पी.एम. सूर्य घर योजना के प्रथम पांच लाभार्थी को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विद्युत के क्षेत्र में किये जा रहे नित नये प्रगति की प्रशंसा करते हुए वर्तमान में शासन द्वारा पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना हेतु दी जा रही सब्सिडी का लाभ अधिकाधिक संख्या में लेने हेतु आम जनता से आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री हरप्रसाद पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि जनपद पंचायत पिरदा द्वारा पिरदा क्षेत्र में विद्युत विकास के क्षेत्र में किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए विद्युत विभाग को निरंतर अच्छे कार्य करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आम जनों को विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेकर विद्युत विकास में सहभागी होने हेतु कहा। इस अवसर पर विद्युत विभाग उपसंभाग भवंरपुर के सहायक अभियंता श्री आर. के. बारीक ने पिरदा क्षेत्र में विद्युत विकास के संबंध में बताते हुए कहा की पूर्व में पिरदा क्षेत्र में एक भी विद्युत उपकेंद्र नहीं था बिते 25 वर्षों में विद्युत विभाग द्वारा निरंतर कार्य करते हुए क्षेत्र में 4 विद्युत उपकेंद्र कमशः पिरदा आरंगी लिमदरहा राजपुर की स्थापाना की गई एवं उक्त विद्युत उपकेंद्रों में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया गया एवं पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृध्दि भी की गई सहायक अभियंता श्री आर.के. बारीक ने कृषक जीवन ज्योति योजना, एकल बत्ती योजना, पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं विभाग द्वारा उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु लांच किये गये मोर बिजली मोबाईल एप्प के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

महोत्सव के दौरान कंपनी के विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत पहुंच, स्मार्ट मीटर संबंधी नई तकनीकों की जानकारी दी गई, कार्यक्रम में मंच संचालन श्री राकेश कहरा द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन श्री दुलेश्वर कुमार दीवान कनिष्ठ अभियंता पिरदा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्री ठनेक सिंह नेताम पथरला वितरण केंद्र, ला. इंस्पेक्टर श्री सेवासिंग शेष, प्रेम बंजारे, मकरध्वज सिदार, ओम प्रकाश पटेल, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed