तेज रफ्तार कार से टक्कर मारकर युवक की हत्या का प्रयास, वीडियो आया सामने
CNI NEWS बेलगहना से अविनाश मिश्रा – मार्निंग वाक पर निकले युवक को तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने पीछे से टक्कर मारकर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद कार का ड्राइवर वहां से भाग निकला। घटना मंगलवार की सुबह की है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद धाराएं बढ़ाए जाने की बात कह रही है।
उसलापुर के प्रकृति विहार में रहने वाले रवि सिंह ठाकुर(39) प्रापर्टी डिलिंग का काम करते हैं। मंगलवार 23 दिसंबर की सुबह वे मार्निंग वाक पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने अपने दोस्त यजुर तिवारी को मोबाइल पर काल कर स्मार्ट रोड की ओर बुलाया था। रवि मोबाइल पर अपने दाेस्त से बात कर ही रहे थे। तभी पीछे से आ रही कार के ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दिया। युवक को टक्कर मारने के बाद कार का ड्राइवर तेजी से भाग निकला। इधर मोबाइल से बातचीत बंद होने और शोर सुनकर रवि का दोस्त तत्काल मौके पर पहुंचा। उसने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कार के ड्राइवर ने रवि की हत्या का प्रयास करते हुए टक्कर मार दी। इसके बाद वह कार को तेजी से चलाते हुए भाग निकला। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की ओर से जांच के बाद धाराएं बढ़ाने की बात कह रही।
कार मालिक की हुई पहचान, ड्राइवर की चल रही तलाश!
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कार की पहचान कर ली गई है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कार मालिक से पूछताछ के बाद ड्राइवर की पहचान होगी। इसके आधार उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
क्या सोची समझी साजिश के तहत किया गया है ये दुर्घटना -बताया जाता है कि कार मालिक शहर का चर्चित व्यवसायी है। कार व्यवसायी का बेटा चला रहा था। चर्चा है कि कार चला रहे युवक के साथ एक युवती भी थी। कार में मस्ती के दौरान राह चलते युवक को जानबुझकर टक्कर मारने के बाद वे लोग भाग निकले।
वर्जन
हादसे शिकायत पर जुर्म दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटनाकारित कार की पहचान की जा चुकी है। कार मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक के अभियान पर सवाल उठाता है यह दुर्घटना –
जबसे पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह ने बिलासपुर का कार्यभार भार सम्हाला है हमेशा से उनके द्वारा चाहे वो कोई भी वर्ग हो उनको नशे से दूर रहकर गाड़ी चलाना, सड़क दुर्घटना में यदि कोई घायल हुआ है तो उसकी मदद करना इस तरह के बहुत से समाज को जागरूक करने के सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं , पर बिलासपुर शहर में ही इस तरह की घटना होना जिसमे साफ़ साफ़ ठोकर मारकर कार चालक का वहां से फरार हो जाना सवालिया निशान उठाता है !
क्या ऐसे लोग को कड़ी से कड़ी सजा देकर समाज को एक अलग सन्देश मिलना जरुरी नहीं है ! क्या रसूखदार लोग किसी भी आम आदमी को राह चलते अपनी वाहन के नीचे कुचलकर इस तरह से बचते रह जायेंगे !
पुलिस अधिकारी के विवेचना पर निर्भर – देखने की बात अब यह होगी की जिस रसूखदार व्यवसायी के द्वारा यही घिनोना कृत्य किया गया है उसकी पहुंच के आगे पुलिस अधिकारीयों की विवेचना रूक जाती है या घटना में पीड़ित रवि सिंह को इंसाफ मिलता है !
