श्रीरामलला दर्शन योजना: अयोध्या धाम के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए रवाना ।
श्रीरामलला दर्शन योजना: अयोध्या धाम के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए रवाना । सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- राज्य शासन की महत्व पूर्ण रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत भगवान प्रभु श्रीराम जी के दर्शन के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन से सैकड़ों की संख्या में श्रृद्धालुओं का जत्था उत्साह के साथ रवाना हुआ, दर्शनार्थियों का स्वागत ढोल बाजे के साथ स्वागत किया गया ,और मंगलकामनाओं के साथ श्रृद्धालुओं को रवाना किया गया । श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई । रेल्वे स्टेशन पर श्रृद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया, जय श्रीराम के उद्घोष, भजन -कीर्तन और धार्मिक वातावरण भक्ति मय दिखाई दिया।



