कुपाबांधा झरना में पुलिस का जनसरोकार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नूपुर उपाध्याय ने बच्चों को बैग, ग्रामीणों को साल- गर्म कम्बल बांटकर दिया सुरक्षा का भरोसा

0

अविनाश मिश्रा की रिपोर्ट, बेलगहना (बिलासपुर)।बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत दारसागर के आश्रित मोहल्ला कुपाबांधा झरना में चेतना – अतुलनीय सुरक्षित बिलासपुर कार्यक्रम के तहत सियान चेतना सम्मान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पुलिस प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कन्फेडरेशन, रतनपुर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोटा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नूपुर उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को बैग वितरित किए तथा ग्रामीणों को साल और गर्म कम्बल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों के बीच सुरक्षा, जागरूकता और पुलिस–जन संवाद को मजबूत करना रहा। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नूपुर उपाध्याय ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने चौकी प्रभारी हेमंत सिंह का परिचय कराते हुए उनका संपर्क नंबर भी साझा किया, ताकि आमजन को पुलिस सहायता आसानी से मिल सके।कार्यक्रम में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य अनिल शर्मा (रतनपुर), चंद्र प्रकाश, डी.के. सोलंकी, डी.के. शर्मा, अरविंद दीक्षित, आर.डी. देवगन, कमल मुखर्जी, वी.एन. राव, लव कुश कौशिक, प्रमोद पाठक, अशोक तिवारी, राम सिंह बैग, अशोक मरावी, भुवनेश्वर मरावी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत दारसागर के सरपंच आनंद राजकुमार, उपसरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed