माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव को 13 दिसंबर (शनिवार) को यादव समाज सरायपाली भूमि पूजन कार्यक्रम को सम्मिलित होंगे
कुंजराम यादव
श्री राधाकृष्ण मंदिर (रूड़ा, सरायपाली) में होने वाले
13 दिसंबर, शनिवार के भूमि पूजन कार्यक्रम हेतु आज
माननीय शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, श्री गजेन्द्र यादव जी को
औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना–सरायपाली के केंद्रीय
अध्यक्ष श्री जगतराम यादव,
बसना तहसील अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव सचिव कुंजराम यादव
तथा समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आमंत्रण स्वीकार करते हुए माननीय गजेंद्र यादव जी ने कि
“फुलझर राज झेरिया यादव समाज बसना–सरायपाली की यह एकता और समर्पण देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। श्री राधाकृष्ण मंदिर का भूमि पूजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक शक्तियों को मजबूत करने का उपक्रम है। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है।”
उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज एक स्वर में खड़ा होता है, तब हर कार्य सफल और प्रेरक बनता है।
