श्रीराम कॉलेज राजनांदगांव में रक्षा टीम एवं यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

0

श्रीराम कॉलेज राजनांदगांव में रक्षा टीम एवं यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लगभग 150 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और स्वयं की सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट,. APK फाइल और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

किसी भी अनजान लिंक, कॉल पर OTP/UPI जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

सभी विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर उसकी SOS सुविधाओं की जानकारी दी गई।

नए कानून से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी साझा की गई।

यातायात से संबंधित हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और बिना लाइसेंस वाहन चलाने के खतरों पर चेतावनी दी गई।

छात्रों को सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।

दिनांक 19.11.2025 को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकित शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक शारदा बंजारे एवं यातायात से उप निरीक्षक अनिल तिवारी द्वारा श्रीराम कॉलेज राजनंदगांव में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नए कानून और यातायात जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा, आत्मरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, OTP धोखाधड़ी से बचाव और सोशल मीडिया सुरक्षा के उपाय बताए गए। सभी को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा छात्रों को हेलमेट/सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग और बिना लाइसेंस वाहन चलाने के खतरों पर जागरूक किया गया ।

सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed