जुड़वां बच्चों के जन्म पर भव्य सत्यानारायण कथा एवं संकीर्तन धारा जिला पंचायत सदस्य मोक्षा प्रधान पहुंच कर दिए आशीर्वाद

0

रिपोर्टर: कुंजराम यादव, बसना

बसना/ग्राम मोहका के प्रतिष्ठित छत्तर परिवार में दो जुड़वां बच्चों — प्रथम पुत्र कविश छत्तर एवं पुत्री कशीश छत्तर — के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान एवं संकीर्तन धारा का आयोजन किया गया। परिवार के इस पावन अवसर को श्री सत्यानारायण भगवान की कथा एवं भक्ति संगीत के साथ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने नवजात बच्चों को दीर्घायु, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा —बच्चे ईश्वर के अनुपम वरदान हैं। उनके आगमन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज में नई ऊर्जा और खुशहाली का संचार होता है।धार्मिक अनुष्ठान में गुरु श्री सुदरमा दास, गुरु श्री प्रदीप साहू, गुरु श्री जयंत कुमार नंद, गुरु श्री किशोर गढ़ड़िया, गुरु श्री बालूलाल रथ, गुरु श्री बलदेव भोई, गुरु श्री महेंद्र साहू, गुरु श्री दीपक मालिक, एवं गुरु श्री प्रहलाद देहरी सहित अनेक भजन मंडलियों ने संकीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में ग्रामीणजन एवं परिवार के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
परिवार की ओर से श्रीमती अयोध्या छत्तर (परदादी), श्री उसत छत्तर एवं श्रीमती निरासी छत्तर (दादा-दादी), श्री संतोष छत्तर एवं श्रीमती कुमोदनी छत्तर (दादा-दादी), सहित समस्त छत्तर परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।इस धार्मिक आयोजन की मुख्य व्यवस्था श्री आनंद छत्तर एवं श्रीमती धयावती छत्तर (दादी) द्वारा की गई। रातभर भक्ति संगीतमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण एवं संकीर्तन का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed