भाटापारा के पूर्व इमाम हाजी हाफ़िज महमूद अली साहब का इंतकाल

0

भाटापारा, [4 नवंबर 2025] – नूरानी जामा मस्जिद, भाटापारा के पूर्व इमाम और सम्मानित धार्मिक शख्सियत मौलाना हाजी हाफ़िज महमूद अली साहब (बड़े हाफ़िज साहब) का आज असर के वक्त अल्लाह तआला के हुक्म (रज़ा-ए-इलाही) से इंतकाल हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

उनके इंतकाल की खबर से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। उन्हें अपने दीनदारी, इल्म और समाज में भाईचारा कायम रखने की कोशिशों के लिए याद किया जाता था।

उनके खानदान और मोहिब्बीन के लिए दिली गमगुसारी पेश की जा रही है। दुआ की जा रही है कि अल्लाह तआला मरहूम को अपने रहम के साये में जन्नत-उल-फिरदौस में अला मुकाम अता फरमाए और खानदान को इस सख्त वक्त में सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।

जनाजे का इंतजाम:

मौलाना महमूद अली साहब का जनाजा बाद ईशा की नमाज़ के बाद भाटापारा स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में पढ़ाया जाएगा। खानदान के करीबी सूत्रों ने बताया कि लोगों से दुआ-ए-मगफिरत के लिए और जनाजे में शिरकत करने की दरख्वास्त की गई है।

 

उनके इंतकाल से समुदाय ने अपना एक रहनुमा और रूहानी शख्सियत खो दिया है। उनकी यादें हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगी।

मोहम्मद अजहर हनफी, ब्यूरो चीफ जिला बलौदाबाजार-भाटापारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed