मोहदा स्कूल के 4 विद्यार्थियों का खो-खो खेल में राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय चयन

0

कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर

महासमुंद/बसना सरायपाली :- शास हायर सेकंडरी स्कूल, मोहदा के 2 छात्र एवं 2 छात्राओं का खो – खो खेल में राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय चयन हुआ है। विदित है कि शास हायर सेकंडरी स्कूल,मोहदा के बच्चे प्रति वर्ष खो-खो में राज्य स्तरीय चयन होता हैं तथा हमारे महासमुंद जिले में मोहदा स्कूल को खो-खो का गढ़ के रुप में पहचान के रुप में जाना जाता हैं।इस वर्ष योगेश बाघ (10वीं) राष्ट्र स्तर, कृष्णा कैवर्त (12वीं), जमुना कैवर्त (12वीं), किरण कैवर्त (11वीं), इन चार छात्र छात्राओं का चयन खो-खो में राज्य स्तरीय हुआ हैं। ये चयनित खिलाडी आगामी समय में राष्ट्र स्तरीय खेल रायपुर एवं राज्य स्तरीय खेल कांकेर में हिस्सा लेंगे। इनकी इस उपलब्धि हासिल करने में संस्था के क्रीड़ा प्रभारी शिक्षक हेमसागर कैवर्त (व्यायाम शिक्षक) के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल किया गया। इस बच्चों की यह उपलब्धि हासिल करने के लिए संस्था के प्राचार्य करूणा साहू,शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री गाड़ाराय साहू, हेमसागर निषाद, कृष्ण कुमार पटेल, ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही संस्था के शिक्षकगण एम आर पटेल, बी एल यादव एच आर चौधरी, वी पी गुप्ता ,राजकुमारी चौधरी, अनिता पटेल, रीना यादव आदि ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *