महिला क्रिकेट विश्वकप-२०२५, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, जीता दक्षिण अफ्रीका को हराया।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। नवी मुंबई -भारत की बेटियों ने रविवार को इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर महिला विश्वकप २०२५ का खिताब अपने नाम कर लिया है ।यह भारत का पहला महिला वनडे विश्वकप खिताब है।यह मुकाबला नवी मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया ।

जैसे ही दक्षिण अफ्रीका का अंतिम विकेट गिरा तो पूरे देश भर जश्न शुरू हो गया ,स्टेडियम भारत माता की जय के नारों से गूंज गया ।

52 साल के विश्वकप इतिहास में तीसरी बार भारतीय टीम ने प्रवेश किया था। और अंतत: दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब जीता ।

25 साल बाद भारत महिला क्रिकेट को मिला नया विश्व चैंपियन, शैफाली वर्मा प्लेयर आंफ दि मैच रही,और दिप्ती शर्मा प्लेयर आंफ दि सिरिज रही।
