अपने से बड़ो का सम्मान करना सीखें और अपनी संस्कृति से नाता जोड़ें : अशवंत तुषार साहू

0

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरसा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ

आयोजन समिति के तत्वाधान में तुषार साहू का भव्य स्वागत किया

अपने उद्बोधन में तुषार साहू ने कहा : बच्चों को सिखाएं खास बातें, बरकरार रहेंगे परिवार के संस्कार बच्चों को अच्छे संस्कार, खुशहाल परिवार के लिए जरूरी है कि बच्चों को कुछ बातें बचपन से ही सिखाई जाएं. ताकि उनमें हमेशा जिम्मेदारी, दया और एकजुटता की भावना बरकरार रहे. इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है.
: परिवार की खुशी कौन नहीं चाहता है? इसके लिए हम हर तरह के प्रयास करते हैं, ताकि हमारा परिवार हमेशा मिलजुलकर खुशी-खुशी रहे. भले ही लाइफ में कितनी भी कठिनाईयां क्यों न आ जाएं परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए बच्चों को बचपन से ही कुछ खास बातें सिखाना जरूरी है. जिसमें परिवार का मूल्य और उसका महत्व शामिल है. ऐसा करने से वे बचपन से ही फैमिली की एकजुटता को समझ सकें. साथ ही अपने घर के बड़ों का सम्मान करना सीखें और अपनी संस्कृति से नाता जोड़ें. इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो ये संस्कार बड़ी ही आसानी आप बच्चों तक पहुंचा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *