कृषि विभाग सिमगा द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न
उप संचालक कृषि श्री दीपक कुमार नायक (जिला बलौदा बाजार) के मार्गदर्शन में कृषि विभाग सिमगा द्वारा एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना अंतर्गत RPL Based दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत दामाखेड़ा विकासखंड सिमगा में दिनांक 24 एवं 25 अक्टूबर 2025 को किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत तकनीकों से खेती करने, जैविक कृषि के लाभ और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया, जिससे वे अधिक उत्पादन और कम लागत की दिशा में आगे बढ़ सकें।
प्रशिक्षण में आर. ए. राठौर (सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी, सिमगा) एवं चंद्रपाल जोगी (सहायक तकनीकी प्रबंधक, सिमगा) ने जैविक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों पर विशेष सत्र लिया।
इस अवसर पर अनिल कुमार दिवान (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी), पी. एल. अहिरवार (कृषि विकास अधिकारी, हथबंद), ओ. एम. कुजूर, भागवत सतनामी, धरम सिंह जाटव, तथा योगेश कुमार साय (सहायक तकनीकी प्रबंधक) द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं समसामयिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण पूर्ण होने पर लाभार्थी किसानों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं किट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सुरेश कुमार साहू (जनपद सदस्य सिमगा), कमलेश साहू (सरपंच ग्राम पंचायत दामाखेड़ा), राजाराम दीवार एवं सतीश कुमार साहू (पंच ग्राम पंचायत दामाखेड़ा), कौशल साहू (कृषक मित्र, तुलसी) सहित ग्राम पंचायत दामाखेड़ा के अनेक सम्मानित कृषक उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
