विधायक निधि से दुलार धर्मशाला में बनेगा अतिरिक्त कक्ष : भूमिपूजन कर राजेश मूणत बोले- यह धर्मशाला उनका ही सपना था…

0

रायपुर : पश्चिम विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने आज बढ़ईपारा स्थित दुलार विश्वकर्मा धर्मशाला में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है। मूणत ने कहा कि, विश्वकर्मा समाज के साथ उनका संबंध मात्र सामाजिक नहीं, बल्कि गहरा पारिवारिक रिश्ता है, जो आज का नहीं बल्कि लगभग 40 वर्षों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि दुलार धर्मशाला समाज की मेहनत और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रतीक है।

यह धर्मशाला उनका ही सपना था

उन्होंने कहा कि, विश्वकर्मा समाज के सदस्य मिलजुल कर रहने, कठिन परिश्रम करने और हर कार्य में आगे बढ़कर सहयोग करने के लिए जाने जाते हैं। समाज के वरिष्ठ जनों ने दिन-रात मेहनत कर समाज को इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह धर्मशाला उनका ही सपना था, जिसे उन्होंने अपने पसीने से साकार किया है। समाज के लोगों ने हाल ही में ध्यान आकर्षित किया था कि धर्मशाला में अभी कुछ कार्य शेष हैं और 25 लाख रुपए की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने तत्काल अपनी विधायक निधि से राशि स्वीकृत कर दी, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सका।

दीपावली के बाद बनेंगी जर्जर सड़कों की मरम्मत

मूणत ने यह भी जानकारी दी कि दीपावली के बाद तात्यापारा वार्ड की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का कार्य भी शुरू होगा। उन्होंने कहा कि, मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है। जनता जब भी कोई विषय मेरे संज्ञान में लाती है, तो मैं उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करता हूं।

मंदिर और स्कूलों में विकास कार्य

उन्होंने बताया कि बढ़ाई पारा स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए वार्डवासियों के आग्रह पर अधोसंरचना मद से 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। कार्य पूरा भी हो गया है। इसके अलावा बढ़ाई पारा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल में भी 5-5 लाख रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं।

विकास कार्य ही है जीवन का लक्ष्य: मूणत

अपने संबोधन में विधायक मूणत ने स्पष्ट कहा, “मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है। जनता जब भी कोई विषय मेरे संज्ञान में लाती है, तो मैं उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करता हूं। आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड छ.ग के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पार्षद एवं जोन 7 की अध्यक्ष श्रीमति श्वेता मनोज विश्वकर्मा, पार्षद दीपक जायसवाल, संरक्षक श्रीराम शर्मा, रामेश्वर शर्मा, बृजमोहन शर्मा, शिवकुमार शर्मा, श्री विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष रमेश शर्मा, विजय शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, आदित्य शर्मा, राजकुमार शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, ईश्वरचंद शर्मा, नारायणचंद शर्मा, विनय शर्मा, सुरज शर्मा, पंकज शर्मा, राहुल शर्मा, रोहित विश्वकर्मा, शंकर शर्मा, सुनील शर्मा, त्रिलोकीनाथ विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या मे समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *