कलार समाज के ढाई सौ अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान

0

कलार समाज के ढाई सौ अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान

सम्मान से अभिभूत स्वजातियों ने कहा समाज के हम भी अंग, ऐसा पहली बार हुआ अहसास

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कलार समाज जिला इकाई राजनांदगांव के मार्गदर्शन में रविवार को माता बहादुर कलारिन सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान् में समाज के जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे अधिकारियों कर्मचारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत थे, अध्यक्षता समाज के प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष छुरिया संजय सिन्हा, जनपद अध्यक्ष डोंगरगढ़ श्रीमती लता सिन्हा, जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष राजनांदगांव श्रीमती अनिता डिगेन्द्र सिन्हा, पार्षद रवि सिन्हा, जिला संरक्षक ठाकुरराम सिन्हा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता बहादुर कलारिन तथा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवन से हुआ। पश्चात् जिला अध्यक्ष शिवशंकर डड़सेना ने आयोजन के उद्देश्य और महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को शैक्षिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के अलावा समाज के अधिकारियों कर्मचारियों को विश्वास में लेकर बौद्धिक सम्पदा का उपयोग कर समाज की दिशा दशा को सुधारकर सामाजिक एकता को मजबूत करना है। वहीं मुख्यअतिथि कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सभी समाज में शिक्षा, खासकर बालिका शिक्षा को लेकर जागरूकता आई है। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कारित समाज की भी कल्पना करते हुए कहा कि समाज व परिवारों में तेजी से नैतिक मूल्यों का अवमूल्यन हो रहा है, इसकी भी सभी को चिंता करने की आवश्यकता है।
श्री राजपूत ने समाज में हुनरमंद शिक्षा की ओर भी अधिकाधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सभी को नौकरी मिल जाये यह संभव नहीं है। इसलिए चाहे वह युवक हो या युवती, उच्च शिक्षा के साथ साथ रोजगारपरक शिक्षा की ओर भी सबको ध्यान देना चाहिये। उन्होंने राजनीतिक हल्कों में समाज को मिले विभिन्न पदों का जिक्र करते हुए कहा कि यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में समाज के जनप्रतिनिधि चुनकर आये तथा उन्हें प्रमुख पदों पर बैठाया गया है। इसके पीछे समाज के लोगों की मेहनत के अलावा प्र्रमुख राजनीतिक पार्टी की सोच भी सकारात्मक रही है। उन्होनें आगामी दिनों में किसी प्रकार की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।
प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने कहा कि सकारात्मक सोच और विशिष्ट उद्देश्यों को लेकर प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। लेकिन बहुत कम ऐसे प्रकोष्ठ के संयोजक हैं, जो अपने दायित्वों को भलीभांति समझते हुए रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। उन्होंने विशिष्ट कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला इकाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे अवश्य ही समाज में सकारात्मक संदेश जायेगा और अन्य जिले भी इसका अनुसरण करेंगे।
लगभग 250 अधिकारी का किया गया सम्मान
कस्तुरबा महिला मंडल भवन में आयोजित गरिमामय तथा महती कार्यक्रम में माता बहादुर कलारिन सामाजिक कल्याण समिति के सौजन्य से विभिन्न शासकीय विभागों में विभिन्न पदों पर कार्यरत लगभग 250 अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इनमें पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित थे। इस कार्य में कल्याण समिति के संयोजक पूनाराम सिन्हा, सचिव रेसूलाल सिन्हा, ओमकुमार सिन्हा, बिसंभर सिन्हा, ताराचंद सिन्हा, दयाराम सिन्हा, गजेन्द्र सिन्हा, कामता प्रसाद सिन्हा, गौकरण सिन्हा, गजेन्द्र सिन्हा आदि का सहयोग सराहनीय रहा। समस्त अधिकारी कर्मचारियों को मूमेन्टो देकर सम्मानित किया गया, साथ ही सभी का कलार गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सिन्हा, श्रीमती चंद्रा सिन्हा, हंसा सिन्हा, जिला महामंत्री गंगाराम सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष पूनमचंद सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण सिन्हा, सोनकुमार सिन्हा, मोती सिन्हा, मंडलेश्वर नाथूराम सिन्हा, भागवत सिन्हा, प्यारेलाल सिन्हा, जयदीप सिन्हा, पवन सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा, गोकुल सिन्हा, रेवाराम सिन्हा, गोपाल सिन्हा, विजय सिन्हा, सुनिता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे।

सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *