प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने हेतु जागरूकता रैली निकाली गई

0

भूपेन्द्र सिन्हा, गरियाबंद/ छुरा – भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ संयुक्त रूप से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 अंतर्गत दिनांक 1 जून, 2025 से 5 जून, 2025 तक विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “स्वच्छ भारत-हरित भारत” अभियान का राष्ट्रव्यापी आयोजन किए जाने के निर्देश पर आज नगर पंचायत द्वारा प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।स्थान पर कपड़े के थैले के उपयोग को बढ़ावा देना। घटक अंतर्गत प्रत्येक नगरीय निकायों में न्यूनतम एक स्थान का चयन करते हुए झोला-बैंक स्थापित कर लोगो को इसके प्रति जागरूक किया जाना।आर.आर.आर. सेंटर पर प्लास्टिक कलेक्शन ड्राइव :- नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत आर. आर.आर. सेंटर पर प्लास्टिक संग्रहण अभियान आयोजित किया जाना।

स्वच्छ भारत हरित भारत” शपथ :- अभियान अंतर्गत नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक
प्लास्टिक के उपयोग के कई हानिकारक प्रभाव होते हैं जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों पर प्रभाव, स्वास्थ्य के लिए खतरा और आर्थिक नुकसान शामिल हैं। प्लास्टिक, एक उपयोगी सामग्री होने के साथ-साथ, हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी बन गया है।


ज्ञात हो कि भारत सरकार ने 1 जुलाई, 2022 से चयनित 19 एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के निर्माण, वितरण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस रैली में रामाधार यादव, वीरेंद्र ठाकुर, जितेंद्र पाटकर, धनेश्वर नाग, मिथलेश सिन्हा,मनोज दुबे,कमलेश सिन्हा,दीपक साहू, शोएब अली,परमेश्वर सिन्हा,मेघराज यादव, पुरुषोत्तम यादव,स्वच्छता दीदियां एवं नगर के नागरिक गण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *