नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने का फरार आरोपी जेल दाखिल

0

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास में नौकरी लगाने के नाम पर अलग – अलग व्यक्तियों से आठ लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के फरार आरोपी को जांजगीर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवनारायण कश्यप निवासी रविदास चौक जांजगीर के द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपी बुधराम भारद्वाज , जुज्जावारापू श्री निवास एवं उनके अन्य साथी के द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम अलग अलग व्यक्तियों से आठ लाख रुपये लिया और नौकरी नहीं लगाया और पैसा वापस मांगने पर नही दे रहा है। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 , 34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी मुकेश आदित्य निवासी केरा थाना नवागढ़ जो घटना घटित कर फरार हो गया था , जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसे रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी देवनारायण कश्यण एवं अन्य व्यक्तियों से नौकरी लगाने के नाम पर आठ लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से जांजगीर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर , उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान , एएसआई रामप्रसाद बघेल , प्रधान आरक्षक किशोर दीवान का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

मुकेश आदित्य उम्र 50 वर्ष निवासी – केरा , थाना – नवागढ़ , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed