हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला भाजपअध्यक्ष व जिला महामंत्री एवं जिला मंडल के पदाधिकारियो ने मोहला शहर मे निकाली तिरंगा यात्रा, आम नागरिकों से अपने घर में तिरंगा फहराने की अपील…

0

रिपोर्टर-योगेन्द्र सिंगने।
स्थान-मोहला छत्तीसगढ
स्लग-हरघर तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला भाजपअध्यक्ष व जिला महामंत्री एवं जिला मंडल के पदाधिकारियो ने मोहला शहर मे निकाली तिरंगा यात्रा, आम नागरिकों से अपने घर में तिरंगा फहराने की अपील…
मोहला के महापुरूषो की प्रतिमा मे
माल़्यापर्ण…कर नमन किया गया।

मोहला ( योगेन्द्र सिंगने। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मोहला मानपुर अम्बागढ चौकी जिले के जिला मुख्यालय मोहला में देशभक्ति से प्रेरित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला भाजपा व यूवामोर्चा पदाधिकारियो नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यलय मोहला से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में जिला भाजपा अध्यक्ष मदन साहु जिला महामंत्री नम्रता सिंह सहित जिला के पदाधिकारी ,एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ युवा मोर्चा महिला मोर्चा के मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हुए। रैली की शुरुआत जिला भाजपा कार्यलय से की गई, जिसके बाद तहसील कलेक्टर, फौव्वारा चौक जय स्तंभ चौक बाजार पारा, दुर्गा चौकबस स्टैनड से होते हुए जि ला भाजपा कार्यलय मे समाप्त हुई।
जगह जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया । मोहला मे स्थापित मह्पुरूषो की प्रतिमा मे माल्यापर्ण कर
नमन किया गया।
इस दौरान जिला महामंत्री नम्रता सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से आज पूरा देश का कोना-कोना जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के युवाओं और हर वर्ग में देशभक्ति का जज्बा जागृत करने यह अभियान सार्थक पहल है। साथ ही हम सब के गौरवान्वित करने होने का अवसर है। इस अभियान से लोगों में तिरंगे के प्रति भी सम्मान की भावना भी जागृत होगी। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान देंने अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान व गर्व के साथ मनाएं।
कार्यक्रम का आभार जिला भाजपा अध्यक्ष मदन साहु ने किया इस अवसर पर खोरबहरा यादव ,रमेश हिडामे, राजुटांडिया ,अनिल गुप्ता, योगेन्द्र सिंगने, कमलेश सारस्वत,संगीता मिश्रा,देव प्रसाद नेताम , असवन कोमरे , मोनू वर्मा , राजहंस मंडावी,
सहित ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उप स्थित रहे।
बाईट-नम्रता सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *