भीमगढ़ डेम के खुले 5 गेट, तीन दिन में जारी जोरदार बारिश
जिला सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी। दिनांक 22/07/2024 जिले भर में हो रही मूसलाधार बारिश से संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बाँध) के जलद्वार (Gate) खोल दिया गया है।
भीमगढ़ बाँध, का जलस्तर 18:80 मीटर तक पहुंच गया है। इसलिए वर्षा का अतिरिक्त जल, जलाशय के गेट क्रमांक 3, 4, 5, 6 व 7 से क्रमशः 100×2, 1.50×2, 260X1 मीटर, 12:00 बजे खोलकर 35,000 घनफीट प्रति सेकंड (991 Cumecs) दोपहर सभी के 12:00 बजे सत्री की दर से बैनगंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा।
तिलवारा बांयी तट नहर संभाग केवलारी, जिला सिवनी (म.प्र.) केवलारी, के कार्यपालन यंत्री व्ही. के. उइके ने बताया कि अधिक वर्षा होने की स्थिति में किसी भी समय गेट बढ़ाने की संभावना भी जताई गई है।