धूमधाम से मना स्कूल का वार्षिकोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोहा

0

धूमधाम से मना स्कूल का वार्षिकोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति से बच्चों ने लोगों का मन मोहा

लोकेशन/सिमगा
रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू
Mo.9399627970

शासकीय हाई स्कूल अल्दा मे गुरु वार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्कूल परिसर मे संस्कृतिक का आयोजन हुआ जिसमें.
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया. छात्र-छात्रा ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य करके दर्शकों का मन लुभाया. कई छात्र – छात्राओं ने ड्रामा, नाटक प्रस्तुत करके समाज के लोगों को जागरूक किया. पर्यावरण, पेड़ की अंधाधुंध कटाई से हानि, हिंदू मुस्लिम एकता, देशभक्तों की वीरता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश संगीत और नाटक के माध्यम से छात्र – छात्राओं, छोटे छोटे बच्चों ने दिया.
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत भी किया. छात्रों के अभिभावकगण और शहर के कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम को देखने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे और आनंद उठाया. . .
माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है. शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देनी चाहिए. मुझको लगता है कि इन सब गुणों में यही स्कूल सबसे अव्वल दर्जे का है. जिस तरह स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. ऐसे में लगता है कि शिक्षक और छात्र काफी मेहनत करते हैं और उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन भी किया. शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होते रहना चाहिए. छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित जरूर करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अति आवश्यक है. इस कार्यक्रम मे विधायक टंकराम वर्मा जी उपस्थित थे मौके पर उन्होने कार्य का शुभारंभ दिप प्रज्वलित कर किया और भारत संकल्प यात्रा के बारे मे बताया इस अवसर पर. संस्था के प्राचार्य प्रेम पृथ्वीपाल लेवी लकरा व्याख्याता (एल. बी.) श्री नरसिंह लाल साहू,जयश्री बंछोर मैम,श्री वीरेंद्र वर्मा, अनीता साहू, विपिन देवांगन. प्रेम विनय कुजुर, ओमप्रकाश सर, मोहन लाल दुधकामड़ी सर, महेऩ्द्र वर्मा , श्याम लाल वर्मा, पुर्णिमा मैम ,पुनम मैम, कृष्णा सर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष दिगेश्वर वर्मा आदि शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे। गांव के अन्य लोग शामिल दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed