प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

0

रायपुर पुलिस

प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

 थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी पुराना बस स्टैण्ड स्थित कांकेर रोडवेज पास प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपियों को।

 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

* आरोपियों के कब्जे से कुल 120 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन किया गया है जप्त। *

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 25,000/- रूपये।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 11/24 धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध।

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 10.01.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी पुराना बस स्टैण्ड स्थित कांकेर रोडवेज के पास एक्टिवा वाहन सवार 02 लड़के अपने पास प्रतिबंधित नशीली सिरप रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री मनोज धु्रव, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए वाहन व हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोहम्मद अहमद एवं डोमार उर्फ पिंटू निवासी संजय नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें कार्टून की तलाशी लेने पर कार्टून में प्रतिबंधित नशीली कोडिन सिरप रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी मोहम्मद अहमद एवं डोमार उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 120 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन कीमती लगभग 25,000/- रूपये एवं घटना से संबंधित 01 नग एक्टिवा वाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध धारा 11/24 धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. मोहम्मद अहमद पिता अली मोहम्मद उम्र 22 साल निवासी निजामी चौक संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

02. डोमार उर्फ पिंटू पिता खेदूराम पाल उम्र 24 साल निवासी हाजी गली संजय नगर बकरा मार्केट थाना टिकरापारा रायपुर। *कार्यवाही में निरीक्षक लखन पटेल थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा प्रभारी, सउनि. संतोष सिंह, प्र.आर. अनुप मिश्रा, आर. संदीप सिंह, अमित घृतलहरे, महिपाल सिंह, संतोष सिन्हा एवं प्रदीप साहू, तथा थाना देवेन्द्र नगर से सउनि. तुलसी राम भारद्वाज एवं प्र.आर. संजय कुमार मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed