छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर बच्चों ने छेड़ी स्वच्छता की मुहिम, अर्जुनी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर बच्चों ने छेड़ी स्वच्छता की मुहिम, अर्जुनी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प
अर्जुनी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम अर्जुनी के बच्चों ने स्वच्छता की अनूठी पहल करते हुए श्मशान घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों ने परिसर की साफ-सफाई कर प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्रित किया तथा अर्जुनी को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अभियान में आशीष कुमार, प्रो. धन्नू साहू, यशवंत, शिव कुमार साहू, रमन साहू (शिक्षक), संजय सोनी, डॉक्टर मोरजध्वज साहू, गोवर्धन साहू एवं चूड़ामणि साहू सहित बच्चों की टोली ने सहभागिता निभाई।
बच्चों में वंशिका, गोलू, राधिका, किरण, टेंज़िल, डब्बू, समीर, आभा, लोकांस, साहिल एवं सोनल ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि अर्जुनी के समस्त समाज, ग्राम पंचायत, स्कूल-कॉलेज, युवा साथी, माताएं-बहनें, विभागीय कर्मचारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी इस अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता निभाएं।
बच्चों की इस पहल ने राज्य स्थापना दिवस पर स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए यह संकल्प दोहराया कि सामूहिक प्रयासों से अर्जुनी को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ गांव बनाया जाएगा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट
