युवा कांग्रेस ब्लॉक संगठन की बैठक हुई सम्पन्न

0

भूपेन्द्र सिन्हा

युवा कांग्रेस ब्लॉक संगठन की बैठक हुई सम्पन्न

गरियाबंद – छुरा में युवा कांग्रेस ब्लॉक कार्यकारिणी की गुरुवार को नगर मुख्यालय के विश्राम गृह में मासिक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली की सफलता पर विचार विमर्श किया गया. और विभिन्न मुद्दों को लेकर और संगठन विस्तार के विषय में चर्चा हुआ।


वही युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित ने कहा कि आने वाले समय में जिला स्तर पर संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी रैली की सफलता को लेकर पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी सौंपी गई उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा, वही विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि संविधान बचाओ रैली के माध्यम से केन्द्र सरकार को यह बताया जाएगा कि संविधान से छेड़छाड़ कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेसजन एकजुटता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू, विधानसभा सचिव टिकेश्वर सिन्हा, अफजल खान, शैलेन्द्र दीक्षित, रितेश दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष भागीरती साहू, जितेंद्र ध्रुव,दिगेंद्र ठाकुर एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *