विश्व लिवर दिवस आज – यह हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है ।

सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी ।
हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे के रूप में मनाया जाता है। विकासशील देशों में जहां खानपान की आदतें बिगड़ती जा रही है और शारीरिक गतिविधियां कम होने के कारण लोगों में लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से फैल रही है।पहली बार 2012 में 19 अप्रैल के दिन पहली बार इस दिन को मान्यता दी गई । लिवर(यकृत) हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर के खून को फिल्टर करता है और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है। यहीं नहीं लिवर का काम पाचन से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने तक का है। हालांकि आज के समय में सबसे अधिक लोग लिवर से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसलिए इसके प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि लिवर हमारे शरीर का एक खास अंग है। इसका स्वस्थ और मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। यह हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाए रखता है।हालांकि लिवर से संबंधित कई सारी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। जिसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 19 अप्रैल को अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आज के समय में दुनिया भर में लिवर की बीमारियां फैल रही है। इसलिए इसके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है।