वर्ल्ड कप 2024 भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया
वर्ल्ड कप 2024 भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया ।
सी एन आइ न्यूज़ -पुरूषोतम जोशी ।
न्यूयॉर्क -आईसीसी वर्ल्ड कप 2024 के पाकिस्तान के साथ हुए वर्षा बाधित मैच में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हराया ।
पाकिस्तान ने टांस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, भारत की पूरी टीम 19 ओवर में 119 रन बनाकर आऊट हो गई । भारत की ओर से रिषभ पंत ने जूझारू 42 रनों की पारी खेली ,अक्षर पटेल ने 20रन और रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए।
भारत के 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम सात विकेट खोकर 113 रन बना पाई।
भारत की ओर से बुमराह ने 3 विकेट और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिया ।
अब तक खेले गये T-20 world cup मुकाबले में भारत पाकिस्तान 8 बार आपस में भिड़े हैं जिसमें भारत ने 7 बार जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त कि है,पाकिस्तान केवल 1बार जीत का स्वाद चखी है।

