NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की संकल्प सभा में शामिल हुए बलौदाबाजार-भाटापारा के कार्यकर्ता

0

मोहम्मद अज़हर हनफी / ब्यूरो चीफ
बलौदाबाजार:
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं ‘संकल्प सभा’ आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय, 5 रायसीना रोड में संपन्न हुई। इस गौरवशाली अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और छात्र हितों की रक्षा का संकल्प लेने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कार्यकर्ताओं का जत्था भी दिल्ली पहुँचा।

जिलाध्यक्ष विवेक यदु के नेतृत्व में पहुँचे कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक यदु के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनके मार्गदर्शन में जिले का एक-एक कार्यकर्ता छात्र हितों और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।

छात्रों और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य छात्र अधिकारों, देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। उन्होंने देशभर से आए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस दौरान बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने आगामी दिनों में छात्र राजनीति में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed